ज़िन्दगी में सभी को सब कुछ नहीं मिलता, कुछ न कुछ कसक जरूर रह जाती है । अगर कोई किसी को सच्चे दिल से प्यार करे और उसे वापसी में सच्चे प्यार की जगह सिर्फ ज़िन्दगी भर का इंतज़ार मिले तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है ।
एक लड़का और एक लड़की दोनों एक दुसरे से मोहब्बत करते थे और एक दिन अचानक वह लड़का बिना वजह बताये उस लड़की की ज़िन्दगी से दूर चला गया।
और फिर एक लम्बे अरसे बाद वह लड़का वापिस उस लड़की की ज़िंदगी में लौट आया ।
क्या वह लड़की उस लड़के का प्यार अब कबूल करेगी, देखते हैं इस सवाल का जवाब इस गीत में ।
लड़की कहती है:
जाओ तुमसे क्या शिकवा करें हम..
तुम तो निकले सौदाई
सपने सुनहरे मांगे थे तुमसे..
और तुमने दी तन्हाई
लड़का कहता है:
मुझसे ना तुम यूँ शिकवा करो..
मैं नहीं गुनहगार हूँ
आंखो में तस्वीर तेरी है अब भी..
तेरा वही मैं तो प्यार हूँ
लड़की कहती है:
क्यों देते हो अब तुम खुद की सफाई..
चोट जिगर पे क्यों ऐसी लगाईं
सम्भले ना हम तो किसी के संभाले..
ठोकर कुछ तुमने ऐसी लगाई
मन था कोरा कागज़ ये मेरा..
क्यों लिखी इस पर अपनी लिखाई
सपने सुनहरे मांगे थे तुमसे..
और तुमने दी तन्हाई
जाओ तुमसे क्या शिकवा करें हम..
तुम तो निकले सौदाई
सपने सुनहरे मांगे थे तुमसे..
और तुमने दी तन्हाई
लड़का कहता है:
सच कहता हूँ ऐ प्यार मेरे..
जमाने ने कुछ ऐसे हालात किये
अपनों की खातिर भूल गया मैं..
वायदे जो तेरे साथ लिए
तुम ही बता दो क्या फ़र्ज़ नहीं था..
कुछ मेरा मेरे अपनों के लिए
अपने जख्मों को सीना पड़ा मुझे..
उनके सुनहरे सपनों के लिए
अब मैं अकेला हूँ बिलकुल अकेला..
अपने भी मुझको छोड़ चले
जी ना पाउँगा सच कहता हूँ..
अगर तुम भी मुझसे मुँह मोड़ चले
लड़की कहती है:
जो कुछ हुआ उसमें मेरी खता क्या..
मुझको सजा किस बात की दी
छोड़ गए तुम मुझको अंधेरों में..
आज खबर क्यों इस प्यार की ली
तुमको बताएं क्या बीती थी हम पर..
कैसे ये ज़िन्दगी हमने बिताई
अश्कों के धारे में बहते देखा..
सपनों को अपने ऐ हरजाई
अब तो अकेले रहने की आदत..
हाँ आदत हमको हो आई
सपने सुनहरे मांगे थे तुमसे…
और तुमने दी तन्हाई
जाओ तुमसे क्या शिकवा करें हम..
तुम तो निकले सौदाई
सपने सुनहरे मांगे थे तुमसे..
और तुमने दी तन्हाई
और तुमने दी तन्हाई
<><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><>
Girl:
Jaao Tumse Kya Shikwa Karein Hum..
Tum To Nikle Saudaai
Sapne Sunahare Maange The Tumse..
Aur Tumne Di Tanhaai
Boy:
Mujhse Na Tum Yun Shikwa Karo..
Main Nahin Gunahgaar Hoon
Aankho Mei Tasveer Teri Hai Ab Bhi..
Tera Wahi Main To Pyaar Hoon
Girl:
Kyon Dete Ho Ab Tum Khud Ki Safaai..
Chot Jigar Pe Kyon Aisi Lagaai
Sambhle Na Hum To Kisi Ke Sambhaale..
Thokar Kuchh Tumne Aisi Lagaai
Mann Tha Kora Kaagaz Ye Mera..
Kyon Tumne Likhi Is Par Apni Likhaai..
Sapne Sunahre Mange The Tumse..
Aur Tumne Di Tanhaai
Jaao Tumse Kya Shikwa Karein Hum..
Tum To Nikle Saudaai
Sapne Sunahare Maange The Tumse..
Aur Tumne Di Tanhaai
Boy:
Sach Kahta Hoon Aei Pyaar Mere..
Jamaane Ne Kuch Aise Haalaat Kiye
Apno Ki Khaatir Bhool Gaya Main..
Waayde Jo Tere Saath Liye
Tum Hi Bata Do Kya Farz Nahi Tha..
Kuch Mera Mere Apno Ke Liye
Apne Jakhmo Ko Seena Pada Mujhe..
Unke Sunahare Sapno Ke Liye
Ab Main Akela Hoon Bilkul Akela..
Apne Bhi Mujhko Chhod Chale
Jee Na Paunga Sach Kahta Hoon..
Agar Tum Bhi Mujhse Muh Mod Chale
Girl:
Jo Kuch Hua Usmei Meri Khata Kya..
Mujhko Sajaa Kis Baat Ki Dee
Chhod Gaye Tum Mujhko Andheron Mei
Aaj Khabar Kyon Is Pyaar Ki Lee
Tumko Bataayein Kya Beeti Thi Hum Par..
Kaise Ye Zindagi Humne Bitaai
Ashko Ke Dhaare Mei Bahte Dekha..
Sapno Ko Apne Aei Harjaai
Ab To Akele Rahne Ki Aadat..
Haan Aadat Humko Ho Aai
Sapne Sunahre Mange The Tumse..
Aur Tumne Di Tanhaai
Jaao Tumse Kya Shikwa Karei Hum..
Tum To Nikle Saudaai
Sapne Sunahre Maange The Tumse..
Aur Tumne Di Tanhaai
Aur Tumne Di Tanhaai
ज़िंदगी के सागर में अनेक रंग..
कभी जहाज़ तो कभी नाव होती
वही लिखता हूँ जो पसंद सभी की..
कभी धूप तो कभी छाँव होती